फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Entered the house and beat up the young man in Hanumangarh 

राजस्थान: घर में घुसकर युवक को पीटा, बचाने आई पत्नी से मारपीट कर की अश्लील हरकत 

Wed, 09 Feb 2022 12:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

हनुमानगढ़ के नोहर थाना क्षेत्र के गांव साहवा में घर में घुसकर बदमाशों ने लाठियों और लोहे के सरियों से युवक को पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


 

विज्ञापन
Entered the house and beat up the young man in Hanumangarh 
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हनुमानगढ़ के नोहर थाना क्षेत्र के गांव साहवा में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने और उसके पति से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पिछले साल 30 दिसंबर की दोपहर वह अपने घर पर थी। उसका पति भी एक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुस आए। अंदर आते ही उन्होंने उसके पति को लाठियों और सरियों से पीटना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मारपीट कर रहे लोगों से उसने अपने पति को छुड़वाने की कोशिश की, तो आरोपी भागड़ो औैर जेकी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया, विरोध करने पर दोनों ने मारपीट भी की। मारपीट में दोनों घायल भी हो गए थे। महिला की शिकायत पर नोहर पुलिस ने आरोपी पवन, भागड़ो, जैकी और रॉकी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed