फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Encroachment of bullies on the way to the crematorium in Karauli Rudhod village

Karauli: रुधौड़ गांव में दबंगों का आतंक; दाह संस्कार के लिए श्मशान तक नहीं जाने दे रहे शव, ग्रामीणों में रोष

Mon, 28 Aug 2023 07:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 28 Aug 2023 07:55 PM IST
सार

गांव रुधौड़ एक दबंग परिवार ने अतिक्रमण कर आम रास्ते को बंद कर दिया है। इस कारण शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
Encroachment of bullies on the way to the crematorium in Karauli Rudhod village
पुलिस अधीक्षक आवास पर के बाहर जमा पीड़ित लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली की ग्राम पंचायत रोडकला के गांव रुधौड़ के ग्रामीणों ने आम रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही आम रास्ते से अतिक्रमण हटा श्मशान तक जाने वाले मार्ग को सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन


आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने और श्मशान तक जाने वाले रास्ते को सुचारु करने की मांग करते हुए करौली के रोडकला के रुधौड़ गांव के ग्रामीणों ने आज सर्किट हाउस स्थित जिला पुलिस अधीक्षक आवास पर पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि पिछले कुछ सालों से एक दबंग परिवार ने श्मशान जाने के रास्ते में अतिक्रमण कर रखा है। जिसके कारण श्मशान तक शवों को लेकर नहीं पहुंच सकते हैं। ऐसे में ग्रामीणों में रोष है। ज्ञापन सौंप मामले में शीघ्र कारवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरपुरा गांव के धीरज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत रोडकला के गांव रुधौड़ की ढाणी मेनियापुरा में बीती रात बाबूलाल पुत्र प्रभुराम की मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए श्मशान तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण होने के कारण शव को श्मशान तक नहीं पहुंचाया जा सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्मशान के रास्ता पर गांव के ही एक दबंग परिवार द्वारा अतिक्रमण कर आम रास्ते को बंद कर दिया है। जिससे मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान तक नहीं पहुंच पाया है। इस दौरान इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि रुधौड़ गांव में दबंगों के द्वारा अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर कुछ गलत पाया जाता है तो समस्या को तुरंत अमल में लाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed