फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Emergency landing of army helicopter in Hanumangarh

Rajasthan: हनुमानगढ़ में आर्मी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारा गया

Tue, 23 Aug 2022 11:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 23 Aug 2022 11:46 AM IST
सार

हनुमानगढ़ के धोलीपाल-किकरवाली गांव के बीच खेत में सेना के हेलीकॉप्टर को उतारा गया। हेलीकॉप्टर ने मंगलवार सुबह ही सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी लेकिन तकनीकि खराबी आने पर उसे खेत में उतारा गया।
 

विज्ञापन
Emergency landing of army helicopter in Hanumangarh
हनुमानगढ़ में सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हनुमानगढ़ जिले के किकरवाली गांव के पास मंगलवार सुबह वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी।सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर संगरिया और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। 

विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी लखबीर गिल के अनुसार वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने मंगलवार को सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। जिसमें एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसको खेत में उतारना पड़ा। एमआई-35 हेलीकॉप्टर में पांच जवान सवार थे। हेलीकॉप्टर और सैनिक पूरी तरह से सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के इंजन में तकनीकी खराबी आई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूरतगढ़ से सेना के इंजीनियर रवाना हो चुके हैं और उनके आने के बाद ही हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी को दूर किया जाएगा। फिलहाल, संगरिया सीओ प्रतीक मील सहित संगरिया और सदर थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed