फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Elevated road work will start soon in Jodhpur says Union Minister Shekhawat

Rajasthan: जोधपुर में जल्द शुरू होगा एलिवेटेड रोड का काम, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Fri, 28 Oct 2022 09:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 28 Oct 2022 09:52 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का निर्माण नई तकनीक से किया जाएगा। कॉरिडोर के दो पिलरों के बीच करीब 100 मीटर का अंतर होगा, जबकि वर्तमान में निर्मित पिलरों में यह अंतर 30 मीटर का है।   

विज्ञापन
Elevated road work will start soon in Jodhpur says Union Minister Shekhawat
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर जिले में 9.6 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का काम जल्द शुरू होगा। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अधिकारियों को बुलाकर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के डीपीआर कार्य की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्य प्रगति का प्रेजेंटेशन भी देखा। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय जरूरतों से अवगत कराया। साथ ही जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड जनता के लिए हर अधिकाधिक उपयोगी बने इसका प्रयास है। एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के निर्माण में स्थानीय विरासतों का भी ध्यान रखा गया है, जिनसे संस्कृति और जनभावना जुड़ी हुई हैं। 
विज्ञापन


बतादें कि जोधपुर के वर्षों पुराने एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को राज्य सरकार ने खारिज कर दिया था, लेकिन केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयास से केंद्र सरकार ने इसके लिए करीब 1700 करोड़ रुपये मंजूर किए है। जोधपुर को यह अब तक का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है। अधिकारियों ने बताया कि जोधपुर एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का निर्माण नई तकनीक से किया जाएगा। कॉरिडोर के दो पिलरों के बीच करीब 100 मीटर का अंतर होगा, जबकि वर्तमान में निर्मित पिलरों में यह अंतर 30 मीटर का है। पिलरों की संख्या कम होने से सड़क पर आने वाले अवरोध कम होंगे। यह एक थ्री लेयर एलिवेटेड रोड होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों को मिलेगी राहत 
जोधपुर शहर से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमश: एनएस-62 (नागौर -जोधपुर-पाली), एनएच-25 (बाडमेर-जोधपुर-बर) और एनएच-125 (जैसलमेर-पोकरण-जोधपुर) गुजरते हैं। तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों के शहर के बीच से गुजरने के कारण जोधपुर की हार्टलाइन (मंडोर-पावटा-सोजती गेट-आखलिया चैराहा) पर यातायात का दबाव बना रहता है। शहर में इस हार्टलाइन के अतिरिक्त ऐसी कोई वैकल्पिक रोड नहीं है, जिससे यातायात सुगम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed