{"_id":"64e23a03a3a31a4cda0f24c3","slug":"elderly-woman-was-assaulted-in-barmer-son-says-police-did-not-register-case-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, बेटा बोला- पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, एसएचओ बोले-रिपोर्ट नहीं दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, बेटा बोला- पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, एसएचओ बोले-रिपोर्ट नहीं दी
Sun, 20 Aug 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 20 Aug 2023 09:36 PM IST
सार
बाड़मेर के लीलसर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दी। बेटे ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष से कहा गया कि आपस में बैठकर मामला सुलझा लो।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के चौहटन उपखंड क्षेत्र के लीलसर गांव में कुछ महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि उसने मारपीट की रिपोर्ट थाने में दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के लीलसर गांव में दो पक्षों के बीच 2017 से भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर कई बार ग्रामीण स्तर पर समझाइश भी हुई, लेकिन दोनों पक्षों में आए दिन इसे लेकर झगड़ा होता रहता है। पीड़ित महिला तीजा देवी के बेटे का कहना है कि भूखंड पर हमारा कब्जा है। लेकिन, रिश्ते में उनके भाइयों ने सरपंच से मिलीभगत कर भूखंड का पट्टा बनवा लिया। इसे लेकर 13 अगस्त को गांव में मौजूद लोगों के बीच पंचायत हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों को दो-तीन दिन रुकने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी 14 अगस्त को बुजुर्ग महिला तीजा देवी के साथ दूसरे पक्ष की महिलाओं ने मारपीट कर दी। इस दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना दिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप- पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
बुजुर्ग महिला के बेटे के अनुसार उनके बड़े भाई नकताराम पुत्र नवलाराम ने चौहटन थाने में उनकी बुजुर्ग मां तीजो देवी के साथ मारपीट करने की घटना की रिपोर्ट थाने में दी थी। लेकिन, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, उल्टा उन्हें ही धारा 151 में पाबंद कर दिया। दूसरे दिन वह लोग गांववालों को लेकर थाने गए, लेकिन पुलिस ने कहा कि आपस में बैठकर मामला सुलझा लो।
विज्ञापन
किसी ने नहीं दी शिकायत
चौहटन थाना अधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की महिलाओं सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर पाबंद किया था। मामले को लेकर किसी ने थाने में शिकायत नहीं दी, जिस कारण से केस दर्ज नहीं किया गया।