{"_id":"5b6c171a4f1c1b6a1c8b5196","slug":"elderly-killed-for-cow-controversy-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : गाय विवाद को लेकर बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : गाय विवाद को लेकर बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीट कर हत्या
भाषा, कोटा
Updated Thu, 09 Aug 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बारां जिले में 65 वर्षीय मवेशी व्यापारी की गाय को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक व्यापारी को पीटने वाले व्यक्ति का कहना था कि उसे जो गाय बेची गई हैं वह पर्याप्त दूध नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
बारां के थाना प्रभारी कालू राम वर्मा ने बताया कि प्रकाश गुर्जर (30) ने कल दोपहर धन्नालाल गुर्जर को लाठी से पीटा। धन्नालाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कोटा के अस्पताल भेजा गया जहां कल देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उनके मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि धन्नालाल के बेटे ने प्रकाश के परिवार को कुछ गाय बेची थी। प्रकाश ने शिकायत की थी वे गाय पर्याप्त दूध नहीं दे रही हैं, जिसके बाद दोनों के बीच तेज बहस शुरू हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन