{"_id":"630507dd1c0aa84bdf1740b7","slug":"eight-lakh-24-thousand-cheated-from-young-man-getting-job-in-saudi-arabia-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से आठ लाख 24 हजार ठगे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से आठ लाख 24 हजार ठगे, केस दर्ज
Tue, 23 Aug 2022 10:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:32 PM IST
सार
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक झुंझुनूं का रहने वाला है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलवाने का काम करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को सऊदी अरब भेजने के नाम पर 8 लाख 24 हजार ले लिए। आरोपी ने युवक के वहां अच्छी नौकरी लगवाने का भी झांसा दिया था। मंगलवार को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला नागौर के डीडवाना है। अमरपुरा के रहने वाले एक युवक अल्ताफ ने कोतवाली में एक केस दर्ज कराया। अपनी रिपोर्ट में पीड़ित ने पुलिस के बताया कि झुंझुनूं के मंडला के व्यापारियों के मोहल्ला में रहने वाला मोहसिन लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। मोहसिन ने उसे सऊदी अरब में एक कंपनी में अच्छी नौकरी लगवाने की बात कही। साथ ही 3 लाख 60 हजार रुपये का खर्चा भी बताया।
विज्ञापन
अल्ताफ ने मोहसिन को रुपये तीन लाख 60 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आरोप ने उसे सऊदी नहीं भेजा। बाद धीरे-धीरे आरोप ने अल्ताफ से 824000 रुपये ले लिए, लेकिन न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही उसे सऊदी अरब भेजा। आखिर में तंग आकर पीड़ित ने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। साथ ही कुछ बाद उसका कॉल भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपी अल्ताफ के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन