फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   eight juvenile abscond from Sikar Juvenile home

Rajasthan: गार्ड को धक्का देकर बाल संप्रेषण गृह से आठ अपचारी फरार, दो को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 29 Apr 2022 05:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 29 Apr 2022 05:18 PM IST
सार

सीकर के बाल संप्रेषण गृह से आठ बाल अपचारी फरार हो गए। चार हत्या, तीन दुष्कर्म और एक चोरी के मामले में संप्रेषण गृह में बंद था।

विज्ञापन
eight juvenile abscond from Sikar Juvenile home
बाल संप्रेषण गृह सीकर - फोटो : Social Media

विस्तार

सीकर के बाल संप्रेषण गृह से गुरुवार को आठ बाल अपचारी फरार हो गए। पुलिस ने फरार दो अपचारी को शुक्रवार की सुबह पकड़ लिया है। वहीं पुलिस अन्य की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीकर के पलासाना रोड स्थित बाल संप्रेषण गृह के बाहर लगे सीसीटीवी में बाल अपचारी भागते नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक बाल अपचारी कपड़े सुखाने बाहर आया। वापस अंदर जाने के लिए गार्ड ने जैसे ही चैनल गेट खोला तो आठ बाल अपचारी गार्ड को धक्का देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन

 

आठ बाल अपचारियों में चार झुंझुनू, सीकर के तीन और एक नेपाल का है। चार बाल अपचारी हत्या, तीन ज्यादती और एक चोरी के मामले में बाल संप्रेषण गृह में दो साल से बंद थे। पुलिस ने फरार अपराधियों में से दो को शुक्रवार एक मकान में से पकड़ लिया है। दोनों पास के ही एक मकान में छुपे हुए थे। पकड़े गए आरोपियों में एक झुंझुनू का और एक नेपाल का रहने वाला है। इस बाल संप्रेषण गृह से पहले भी दो बार अपचारी फरार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed