{"_id":"58be8a2c4f1c1bd628dc4756","slug":"eight-crooks-who-looted-government-liquor-by-running-the-operation-jay-ganesh-in-pali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" जय गणेश से यूं पकड़ा शराब लूटने वाला गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय गणेश से यूं पकड़ा शराब लूटने वाला गिरोह
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Mar 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
gang arrest
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली जिला पुलिस ने जय गणेश से सरकारी शराब से भरा ट्रक लूटने वाला गिरोह पकड़ा है। जय गणेश वाट्सएप ग्रुप है जिसके जरिए इस अपराधियों पर नजर रखी जा रही थी। इस ग्रुप में पुलिस आल अधिकारी से लेकर कांस्टेबल और मुखबीर तक शामिल थे।
पाली जिले के जैतारण कस्बे के निकट 20 लाख रुपए की सरकारी शराब लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने आॅपरेशन जय गणेश चलाकर पकड़ लिया। मामले में पाली जिले की पुलिस ने गिरोह में शामिल आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि अलवर निवासी ट्रक चालक रतीराम गुर्जर अपने पिता के साथ ट्रक में अलवर से जोधपुर के लिए 450 कार्टन अंग्रेजी शराब की सप्लाई लेकर रवाना हुआ था।
शराब से भरा ट्रक 28 फरवरी की दोपहर को जैतारण-बिलाड़ा मार्ग पर पहुंचा। जहां सात-आठ बदमाशों ने ट्रक चालक पिता-पुत्र को बंधक बना लिया तथा शराब से भरा ट्रक लूटकर फरार हो गए थे।एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में अर्जुन निवासी सारोली थाना बावलवाड़ा जिला उदयपुर, कीर्ति कुमार निवासी विजयनगर जिला साबरकांठा गुजरात, मुंशेद निवासी भीम फिरोजपुर हरियाणा, जुबेर खां निवासी बियानुह फिरोजपुर हरियाणा, जयन्तिलाल निवासी मीठी महुड़ी थाना खैरवाड़ा उदयपुर, सहीन मेव और उदयपुर, शाहदात खां मेव निवासी बियानुह फिरोजपुर हरियाणा तथा महेश कुमार निवासह भाणमेर थाना भिलोड़ा जिला अरावली गुजरात है।

सरपंच और उपसरपंच के घर से बरामद हुई लूटी शराब
डेमो पिक
- फोटो : demo pic
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि सीओ जैतारण वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी भंवरलाल चौधरी जैतारण व सदर थानाधिकारी देरावरसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में जिला साईबर सैल टीम का गठन किया गया तथा इस आॅपरेशन का नाम जय गणेश रखा गया।
उदयपुर, खैरवाड़ा व गुजरात क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उदयपुर के कोटड़ा आदिवासी क्षेत्र के कागवास गांव से सरपंच सुरेश उर्फ संरपच के यहां से लूटा गया माल 350 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई।