फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eicher driver burnt alive in road accident

Road Accident: ट्रेलर और आयशर की जोरदार भिड़त के बाद लगी आग, आयशर चालक जिंदा जला 

Fri, 22 Apr 2022 03:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Apr 2022 03:16 PM IST
सार

सांचौर के नेशनल हाइवे 68 पर दर्दनाक हादसे में आयशर चालक की जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Eicher driver burnt alive in road accident
हादसे के बाद इस तरह लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांचौर के नेशनल हाइवे 68 पर बीती रात तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रेलर और आयशर की आमने-सामने से भिड़त के बाद दोनों में आग लग गई। हादसे में आयशर चालक की जलने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


चितलवाना थानाधिकारी खमाराम ने बताया कि नेशनल हाइवे 68 पर मीठीबेरी के पास गुरुवार देर रात को तीन बजे ट्रेलर और आयशर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें आयसर ट्रक चालक जिंदा जल गया। उन्होंने बताया, रात को सूचना मिली कि हाईवे पर दो ट्रकों के बीच आमने सामने से हुई भिड़ंत के बाद आग लग गई हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। हादसे में मनीष पुत्र पुराराम जाट निवासी सिणधरी की जलने से मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक को मामूली चोट आई है। आयशर गाड़ी गुजरात से सब्जी लेकर बाड़मेर की तरफ जा रही थी, जबकि पंजाब से मिट्टी भरकर ट्रक गुजरात जा रहा था। इस दौरान मीठीबेरी के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed