{"_id":"62627987602d226002560ec9","slug":"eicher-driver-burnt-alive-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रेलर और आयशर की जोरदार भिड़त के बाद लगी आग, आयशर चालक जिंदा जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रेलर और आयशर की जोरदार भिड़त के बाद लगी आग, आयशर चालक जिंदा जला
Fri, 22 Apr 2022 03:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Apr 2022 03:16 PM IST
सार
सांचौर के नेशनल हाइवे 68 पर दर्दनाक हादसे में आयशर चालक की जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद इस तरह लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांचौर के नेशनल हाइवे 68 पर बीती रात तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रेलर और आयशर की आमने-सामने से भिड़त के बाद दोनों में आग लग गई। हादसे में आयशर चालक की जलने से मौत हो गई।
चितलवाना थानाधिकारी खमाराम ने बताया कि नेशनल हाइवे 68 पर मीठीबेरी के पास गुरुवार देर रात को तीन बजे ट्रेलर और आयशर गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इसमें आयसर ट्रक चालक जिंदा जल गया। उन्होंने बताया, रात को सूचना मिली कि हाईवे पर दो ट्रकों के बीच आमने सामने से हुई भिड़ंत के बाद आग लग गई हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर आग पर काबू पाया। हादसे में मनीष पुत्र पुराराम जाट निवासी सिणधरी की जलने से मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रेलर चालक को मामूली चोट आई है। आयशर गाड़ी गुजरात से सब्जी लेकर बाड़मेर की तरफ जा रही थी, जबकि पंजाब से मिट्टी भरकर ट्रक गुजरात जा रहा था। इस दौरान मीठीबेरी के पास हादसा हो गया।