{"_id":"60264dcf5782360035399f2f","slug":"earthquake-today-in-bikaner-rajasthan-news-people-feel-small-tremors-4-3-intensity-recorded-on-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner Earthquake Today: बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner Earthquake Today: बीकानेर में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता
Fri, 12 Feb 2021 03:13 PM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Fri, 12 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
बीकानेर में भूकंप के झटके: सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के मुख्य शहर बीकानेर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह आठ बजकर एक मिनट पर आए भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। सुबह-सुबह भूकंप के झटके आने से लोग परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बीकानेर से 420 किमी उत्तर पश्चिम में था। सुबह-सुबह जब लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए तो उन्हें इससे घबराहट हुई। कुछ लोग अपने घरों से भी बाहर निकल आए। उन्होंने आसपास के लोगों से इसकी पुष्टि करनी चाही। लेकिन भूकंप के हल्के झटकों की वजह से सभी को इसका अहसास नहीं हुआ
विज्ञापन
भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान होने की कोई बात सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी पिछले कुछ महीनों में भूकंप के कई बार हल्के झटके महसूस किए जा चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में पांच बार भूकंप के झटकों से हिल चुकी हैं।
विज्ञापन