फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dungarpur three lakh rupees theft former servant arrested car bought with stolen money scooter seized

राजस्थान: मालिक के घर से 3 लाख रुपये चुराए, फिर खरीदी कार! पुराना नौकर गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

Sun, 11 Oct 2026 01:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 Oct 2026 01:51 PM IST
सार

राजस्थान के डूंगरपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने बालाडीट स्थित श्रीनाथ बंगले में हुई तीन लाख रुपये की नकदी चोरी का खुलासा करते हुए मकान मालिक के पूर्व नौकर कुंश पुत्र शंकरलाल ननोमा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
dungarpur three lakh rupees theft former servant arrested car bought with stolen money scooter seized
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने बालाडीट स्थित श्रीनाथ बंगले में करीब एक महीने पहले हुई तीन लाख रुपये की नकदी चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी पूर्व नौकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मकान मालिक के घर से चुराई गई रकम से अपने मौज-शौक पूरे करने के लिए कार खरीद ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के पैसों से खरीदी गई कार और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह पहले भी किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

विज्ञापन

सूने मकान का फायदा उठाकर चुराए थे तीन लाख रुपये

कोतवाली थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि बालाडीट स्थित श्रीनाथ बंगले के निवासी दीपक पुत्र वेला घोगरा ने 10 सितंबर को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर की शाम दीपक किसी काम से अस्पताल गए थे। उस समय उनकी पत्नी और बच्चे भी बाजार गए हुए थे। मकान सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने कमरे में रखे तीन लाख रुपये चुरा लिए। शाम को परिजनों के घर लौटने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर की चोरी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की। तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रिच्छा, हाल निवासी लक्ष्मी नगर हॉस्पिटल, कुंश पुत्र शंकरलाल ननोमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि आरोपी कुंश पहले दीपक के मकान में नौकर के तौर पर काम करता था। इस दौरान उसे अलमारियों की चाबियों और रुपये रखने की जगह की जानकारी हो गई थी। परिवार के घर से बाहर जाने पर उसने इसी पुरानी जानकारी का फायदा उठाया और तीन लाख रुपये चोरी कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के पैसों से खरीदी कार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद

थानाधिकारी के अनुसार, आरोपी ने चोरी की रकम से अपने ऐशो-आराम और मौज-मस्ती के लिए कार खरीद ली थी। चोरी के तुरंत बाद कार खरीदने के बाद वह इलाके में घूमने लगा। पुलिस ने आरोपी कुंश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से चोरी की रकम से खरीदी गई कार तथा वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर ली है। कोतवाली थाना पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed