फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur News Woman died after falling in well married two months ago

Dungarpur News: कुएं में गिरने से महिला की मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 05 Aug 2023 01:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 01:45 PM IST
सार

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक नवविवाहित महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की शादी दो महीने पहले हुई थी। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Dungarpur News Woman died after falling in well married two months ago
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

डूंगरपुर में चौरासी थाना सर्कल में एक विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत होने की घटना सामने आई है। मृतका के बड़े भाई की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के अनुसार, भिंडा गांव निवासी उसकी बहन संगीता दो महीने पहले धंबोला थाना सर्कल के रास्ता पाल गांव में ब्याही गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि संगीता अपने पति के साथ शुक्रवार दोपहर को अपने मायके आई थी। शाम को करीब छह बजे संगीता खाना खाकर घर के पास में बने कुएं पर पानी पीने गई। इस दौरान पांव फिसलने और संतुलन खराब होने पर संगीता पानी से भरे कुएं में जा गिरी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को कुएं से बाहर निकलवाया। लाश को जिला अस्पताल मोर्चरी में लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम कार्रवाई होने के बाद मृतका की लाश को परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। इधर, पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए मामले पर अनुसंधान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed