Rajasthan: तीन साल बाद खोले गए बीसलपुर बांध के गेट, 315.9 आरएल मीटर पहुंच गया था जल स्तर
टोंक जिला कलेक्टर ने बताया कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बांध की लगातार निगरानी की जा रही थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को बांध का जल स्तर 315.09 गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिला कलेक्टर चिन्मय गोपाल ने बताया कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बांध की लगातार निगरानी की जा रही थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को बांध का जल स्तर 315.09 पहुंचे पर बांध के दो गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है। बांध में 40 सेंटीमीटर पानी आता तो यह खतरे के निशान से ऊपर चला जाता। इस कारण गुरुवार को गेट खोला जाएगा। बता दें कि बीसलपुर बांध के तीन साल पहले गेट खेले गए थे। साल 2019 और 2016 में बांध के लबालब होने पर गेट खोलने पड़े थे। बांध के 12 गेट खोलकर एक लाख 63 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया था।
पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी
इनदिनों बांध के आस-पास का नजारा मनमोहक है। यहीं वजह है कि इसका लुफ्त उठाने के लिए कोटा, जयपुर, अजमेर, टोंक भीलवाड़ा आदि जिले के लोग आ रहे हैं।
बनास नदी पर बना है बांध
बीसलपुर बांध राजस्थान के टोंक जिले में बनास नदी पर बना है। इसका निर्माण कंक्रीट से हुआ हैं। यह बांध जयपुर, टोंक, अजमेर समेत कई शहरों की प्यास के अलावा सिंचाई की जरूरतों को पूरा करता है।