Rajasthan: दंपती ने साथ मिलकर छलकाए जाम, कहासुनी होने पर नशे में पत्नी ने बेल्ट से पति का गला घोंटा
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पति की हत्या करना कबूल कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर जिले के जटियो का नया वास गांव में शराब के नशे में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी। फिर किसी बात पर कहासुनी होने के बाद पत्नी ने बेल्ट से पति का गला घोंट दिया।
जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में पैसे को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी अक्सर पैसों को लेकर पति को ताने देती थी। बुधवार की रात को दोनों में पैसों को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने पति के बेल्ट से ही गला घोंट कर हत्या कर दी। शोर सुनकर परिजन बेटे के कमरे की ओर भागे। परिजनों का कहना है कि जैसे ही वे ऊपर कमरे में पहुंचे तो देखा बेटा जमीन पर पड़ा था और बहू उसकी लाश के पास खड़ी थी।
मृतक की मां ने कोतवाली थाने में बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।