{"_id":"63d21392e70ddf3f712dca2e","slug":"dr-mohan-bhagwat-hoisted-the-flag-at-keshav-vidyapeeth-jamdoli-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: संघ प्रमुख डॉ. भागवत ने किया ध्वजारोहण, बोले- एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान ही हमें महान बनाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: संघ प्रमुख डॉ. भागवत ने किया ध्वजारोहण, बोले- एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान ही हमें महान बनाता है
Thu, 26 Jan 2023 11:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Jan 2023 11:16 AM IST
सार
पांच दिन के जयपुर प्रवास पर पहुंचे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि मैं स्वतंत्र हू पर सामने वाला भी स्वतंत्र है अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सामने वाले की भी स्वतंत्रता का सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के केशव विद्या पीठ जामडोली में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर अपने संदेश में कहा कि हमको यह नहीं भूलना चाहिए कि स्वतंत्रता सभी के लिए है, अगर मैं स्वतंत्र हूं तो सामने वाला भी स्वतंत्र है। एक दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान और रक्षा करने का भाव ही हमको महान बनता है।
विज्ञापन
डॉ. अम्बेडकर को भी याद किया
डॉ. मोहन भागवत ने डॉ. अम्बेडकर को भी याद किया और कहा कि हर गणतंत्र दिवस पर अम्बेडकर के उस संदेश को भी जरूर पढ़ना चाहिए, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अब कोई बंदिश नहीं है अंग्रेज भी चले गए हैं अब हमको भी अपने मन को विशाल करना होगा और उन सभी बेड़ियों को तोड़ना होगा जो हमको बार-बार पीछे खींचती हैं। डॉ. मोहन भागवत ने यह भी कहा कि ये तिरंगा हमने सदा शिक्षित करता है, तिरंगे का सफेद रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है, जबकि हरा रंग समृद्धि और लक्ष्मी जी का प्रतीक है, गणतंत्र को महान बनाना है तो सबका सम्मान करना होगा।
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत पांच दिवसीय कार्यक्रम के चलते जयपुर पहुंचे हैं। सुरक्षा कारणों से संघ प्रमुख का कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया है, परंतु संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पांच दिन तक निरंतर संघ परिवार के सदस्यों और उनके परिवार के साथ संवाद करने वाले हैं।
विज्ञापन