{"_id":"5e4a82db8ebc3ef2d60dfc26","slug":"dog-barking-in-rajasthan-engineer-stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कुत्ते भौंकने को लेकर झगड़े में इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कुत्ते भौंकने को लेकर झगड़े में इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या
Mon, 17 Feb 2020 06:45 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 17 Feb 2020 06:45 PM IST
प्रतीकात्मक फोटो
राजस्थान के अलवर जिले में एक पालतू कुत्ते के भौंकने के कारण इंजीनियर की कथित रूप से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया घटना रविवार रात की है जब संतोष शर्मा अपने कुत्ते को लेकर बाहर टहलने गए थे। तभी कुत्ता आकाश दलाल पर भौंकने लगा। इस पर आकाश और संतोष के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच आकाश ने चाकू से संतोष पर हमला कर दिया।
अलवर सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ रामनिवास के मुताबिक आनन फानन में संतोष को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। संतोष और दलाल दोनों एक ही आवासीय परिसर में रहते थे।
संतोष एक निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर थे और आकाश टैक्स असिस्टेंट है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जारी है। पोस्टमॉर्टम के बाद सोमवार को मृतक का शव परिवार को सौंप दिया।