फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dog attacked on 5 year old child in Bhilwara seriously injured

Rajasthan: कुत्ते ने चबाया बच्चे का चेहरा, आंख, नाक और होंठ सिलने में लगे 90 मिनट, 100 टांके लगा डॉक्टर बोले- ऐसा केस नहीं देखा

Tue, 08 Mar 2022 06:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Mar 2022 06:16 PM IST
सार

भीलवाड़ा में एक कुत्ता पांच साल के बच्चे का चेहरा चबा गया। डेढ़ घंटे के ऑपरेशन में बच्चे को करीब 100 टांके आए हैं। डॉक्टरों को उसके आंख, नाक और होंठ भी सिलने पड़ गए। बच्चे का चेहरा देखने में बहुत की डरावना लग रहा है।

विज्ञापन
dog attacked on 5 year old child in Bhilwara seriously injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा में घर के बाहर खेल रहा पांच साल का मासूम कुत्ते ही हैवानियत का शिकार हो गया। कुत्ते ने बच्चे को 20 से 25 सेकंड तक बुरी तरह नोंचा। बच्चे की आवाज सुनकर बाहर आए परिजनों ने जैसे-तैसे उसे बचाया, लेकिन तब तक वह बच्चे की नाक की हड्डी तक चबा गया था। अस्पताल पहुंचे बच्चे की डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे तक सर्जरी की। इस ऑपरेशन में उसके चेहरे पर 100 से ज्यादा टांके आए हैं। 
विज्ञापन


कुत्ते ने बच्चे को इतनी बुरी तरह नोंचा कि उसके चेहरे और सिर के एक हिस्से से खाल उतर गई थी। इससे डॉक्टरों को उसके आंख, नाक और होंठ भी सिलने पड़े हैं। इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा केस कभी नहीं देखा। डॉक्टर ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई है।   
विज्ञापन


जिले के मांडल के कालूखेड़ा गांव का रहने वाले मासूम सोमवार देर शाम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसका मुंह बुरी तरह से नोंच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर  पहुंचे और उसे छुड़ाया, फिर सरकारी अस्पताल लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन ने मासूम का करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन किया।

डॉक्टर बोले- इससे पहले ऐसा केस नहीं देखा 
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन ने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से घायल था। इससे पहले मैंने अपने जीवन में ऐसा केस नहीं देखा। कुत्ते ने बच्चे की चमड़ी बुरी तरह काट दी थी। इससे उसका चेहरा डरावना हो गया था। अस्पताल आते ही उसका ऑपरेशन शुरू किया गया, जो करीब डेढ़ घंटे तक चला।


उन्होंने बताया कि बच्चे की नाक की पूरी चमड़ी उतर गई थी। उस पर चमड़ी वापस लगाना काफी मुश्किल होता है। सिर की चमड़ी को रोटेड करके फारहेड पर लिया गया और नाक की चमड़ी पर पूरा रिपेयर किया गया। इसमें करीब करीब 100 टांके आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed