{"_id":"622750433b5d274762796e9a","slug":"dog-attacked-on-5-year-old-child-in-bhilwara-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कुत्ते ने चबाया बच्चे का चेहरा, आंख, नाक और होंठ सिलने में लगे 90 मिनट, 100 टांके लगा डॉक्टर बोले- ऐसा केस नहीं देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कुत्ते ने चबाया बच्चे का चेहरा, आंख, नाक और होंठ सिलने में लगे 90 मिनट, 100 टांके लगा डॉक्टर बोले- ऐसा केस नहीं देखा
Tue, 08 Mar 2022 06:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:16 PM IST
सार
भीलवाड़ा में एक कुत्ता पांच साल के बच्चे का चेहरा चबा गया। डेढ़ घंटे के ऑपरेशन में बच्चे को करीब 100 टांके आए हैं। डॉक्टरों को उसके आंख, नाक और होंठ भी सिलने पड़ गए। बच्चे का चेहरा देखने में बहुत की डरावना लग रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा में घर के बाहर खेल रहा पांच साल का मासूम कुत्ते ही हैवानियत का शिकार हो गया। कुत्ते ने बच्चे को 20 से 25 सेकंड तक बुरी तरह नोंचा। बच्चे की आवाज सुनकर बाहर आए परिजनों ने जैसे-तैसे उसे बचाया, लेकिन तब तक वह बच्चे की नाक की हड्डी तक चबा गया था। अस्पताल पहुंचे बच्चे की डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे तक सर्जरी की। इस ऑपरेशन में उसके चेहरे पर 100 से ज्यादा टांके आए हैं।
कुत्ते ने बच्चे को इतनी बुरी तरह नोंचा कि उसके चेहरे और सिर के एक हिस्से से खाल उतर गई थी। इससे डॉक्टरों को उसके आंख, नाक और होंठ भी सिलने पड़े हैं। इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा केस कभी नहीं देखा। डॉक्टर ने बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई है।
जिले के मांडल के कालूखेड़ा गांव का रहने वाले मासूम सोमवार देर शाम बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसका मुंह बुरी तरह से नोंच लिया।
विज्ञापन
बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया, फिर सरकारी अस्पताल लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन ने मासूम का करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन किया।
डॉक्टर बोले- इससे पहले ऐसा केस नहीं देखा
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजेश जैन ने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से घायल था। इससे पहले मैंने अपने जीवन में ऐसा केस नहीं देखा। कुत्ते ने बच्चे की चमड़ी बुरी तरह काट दी थी। इससे उसका चेहरा डरावना हो गया था। अस्पताल आते ही उसका ऑपरेशन शुरू किया गया, जो करीब डेढ़ घंटे तक चला।
उन्होंने बताया कि बच्चे की नाक की पूरी चमड़ी उतर गई थी। उस पर चमड़ी वापस लगाना काफी मुश्किल होता है। सिर की चमड़ी को रोटेड करके फारहेड पर लिया गया और नाक की चमड़ी पर पूरा रिपेयर किया गया। इसमें करीब करीब 100 टांके आए।