फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Doctor looted jewellry of a patient in Barmer after giving her unconscious injection in rajasthan

राजस्थान: झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाना महिला को पड़ा भारी, घर पहुंचने के बाद उल्टे पांव भागी अस्पताल

Wed, 18 Aug 2021 11:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Aug 2021 11:08 AM IST
सार

जब महिला गहने लेने के लिए डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने गहने देने से इनकार कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और डॉक्टर का क्लीनिक भी सीज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Doctor looted jewellry of a patient in Barmer after giving her unconscious injection in rajasthan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला मरीज को  बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके गहने लूट लिए। होश में आने के बाद जब महिला गहने लेने के लिए डॉक्टर के पास पहुंची तो डॉक्टर ने गहने देने से इनकार कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और डॉक्टर का क्लीनिक भी सीज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
दरअसल एक महिला अपने बच्चे के साथ झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज करवाने पहुंची। अन्य लोगों की तरह वह भी इलाज करवाने के लिए कतार में खड़ी थी, फिर जब उसकी बारी आई तो डॉक्टर ने उसे अकेले अंदर कैबिन में आने को कहा। फिर डॉक्टर ने एडमिट करने के बहाने पहले ड्रिप चढ़ाई और इंजेक्शन लगा दिया फिर इलाज में जेवरात के चलते परेशानी की बात कहकर महिला से गहने उतरवा लिए। उसके बाद डॉक्टर ने उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला कुछ ही मिनट में बेहोश हो गई। पांच घंटे के बाद डॉक्टर ने उसके बेटे को बुलाकर बेहोशी की हालत में ही घर जाने को कह दिया जिससे उसे अपने गहने की सूध नहीं रही। 
विज्ञापन


 वहीं घर पहुंचने के बाद जब पीड़िता को होश आया तो गले में गहने न देख हैरान रह गई और उल्टे पांव डॉक्टर के पास भागी। फिर गहने के लिए मिन्नतें करने लगी लेकिन झोलाछाप डॉक्टर ने गहने देने से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed