फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   diverted flight from delhi will land on jaipur

दिल्ली से डाइवर्ट फ्लाइट अब उतरेंगी जयपुर

Wed, 05 Jun 2013 06:11 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Wed, 05 Jun 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
diverted flight from delhi will land on jaipur

अब मौसम खराब होने पर दिल्ली जानेवाले यात्रियों को डाइवर्ट होकर अहमदाबाद तक का सफर नहीं करना पड़ेगा। मजबूरी का यह सफर जल्द ही जयपुर तक सीमित हो जाएगा।

विज्ञापन


जयपुर हवाई अड्डे पर कैट टू लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही बड़े हवाई जहाजों को जयपुर में उतरने की सुविधा के लिए रनवे नौ हजार फीट से बढ़ाकर 11,500 फीट किया जाएगा।
विज्ञापन


हवाई अड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीपी अग्रवाल ने जयपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों को बताया कि दिल्ली में कोहरे व बरसात के मौसम का कुछ असर जयपुर पर भी पड़ता है। इस कारण फ्लाइटों को अहमदाबाद डाइवर्ट करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर का रनवे भी बड़े विमानों को उतारने के लिए मुफीद नहीं है। अब यहां रनवे विस्तार के साथ कैट टू लाइट भी स्थापित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जयपुर में एक और नया टर्मिनल बनाया जाएगा।

अग्रवाल ने बताया कि जुलाई में अजमेर-किशनगढ़ हवाई अड्डे का काम भी शुरू हो जाएगा। यहां अच्छे ट्रैफिक के मिलने की उम्मीद है।

जैसलमेर हवाई अड्डे का काम अगस्त तक समाप्त हो जाएगा और अक्टूबर से फ्लाइटों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed