फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dispute between two groups in Udaipur accused of particular community beat up people vandalized vehicles

Rajasthan: उदयपुर में दो गुटों में विवाद, समुदाय विशेष के आरोपियों ने लोगों को पीटा, गाड़ियों में की तोड़फोड़

Thu, 20 Jul 2023 01:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Jul 2023 01:56 PM IST
सार

वाल्मिकी समुदाय का आरोप है कि 16 और 17 जुलाई को हुए विवाद की सूचना को अंबामाता थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। अगर, शिकायत पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करती तो बुधवार रात को हुई घटना नहीं होती।

विज्ञापन
Dispute between two groups in Udaipur accused of particular community beat up people vandalized vehicles
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो गुटो में जमकर डंडे और तलवारें चली। समुदाय विशेष के लोग गाड़ियों में बैठकर आए और मोहल्ले में आसपास खड़े वाहनों के कांच तोड़ दिए गए। लोगों पर तलवारों से हमला किया और डंडों मारपीट की। 

विज्ञापन


इस विवाद में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। इधर, तनाव को देखते हुए पुलिस  मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने की कोशिश की। घटना के बाद दोनों की गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ अंबामाता थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सफाईकर्मी को थप्पड़ मारने पर हुआ  विवाद
दरअसल, 4 दिन पहले 16 जुलाई की रात समुदाय विशेष के बाइक सवार दो युवक ने रास्ते में खड़े एक सफाईकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित ने अंबामाता थाने में शिकायत देते हुए बताया था कि वह नगर निगम की गाड़ी से क्षेत्र में कचरा लेने गया था। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने थप्पड़ मारा और जातिसूचक गालियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन 17 जुलाई की सुबह सज्जन नगर कच्ची बस्ती में करीब 10 से 15 लड़के धारदार हथियार लेकर आए। तलवार और सरियों से वाहनों पर तोड़फोड़ कर दी। बस्ती के लोगों को जातिसूचक गालियां भी दी गईं। 


पुलिस की लापरवाही बनी तनाव का कारण
आरोप है कि 16 और 17 जुलाई को हुए विवाद की सूचना को अंबामाता थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। वाल्मिकी समुदाय ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि अगर शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती तो बुधवार रात को हुई घटना नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed