{"_id":"5c8a6d3abdec22146f514808","slug":"dismissed-ips-officer-pankaj-kumar-chaudhary-will-contest-lok-sabha-polls-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमायेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्त आईपीएस पंकज चौधरी लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमायेंगे
Thu, 14 Mar 2019 08:33 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान कैडर के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी
- फोटो : Facebook/Pankaj Choudhary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान कैडर के बर्खास्त आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाएंगे। चौधरी ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि वे पश्चिमी राजस्थान की सात प्रमुख सीटों में से किसी एक सीट पर भाग्य आजमाएंगे।
उन्होंने पूर्ववर्ती राज्य सरकार पर उनके विरूद्व एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सात मार्च के बर्खास्तगी के आदेश के खिलाफ कैट में अपील की है। कैट ने इस संबंध में राज्य सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
चौधरी ने कहा कि वे किसी बड़े वादे और समीकरण के साथ आम जनता के बीच नहीं जा रहे हैं बल्कि ‘देश सर्वोपरि’ की भावना के अनुरूप कार्य करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह पश्चिमी राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं के लिये कार्य करेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पंकज चौधरी को इसी महीने सेवा से बर्खास्त कर दिया था। उन्हें अपनी मौजूदा पत्नी से तलाक लिए बिना ही दूसरी महिला के साथ पत्नी के रूप में संबंध स्थापित करने और उससे संतान पैदा करने के मामले में गंभीर दुराचार का दोषी मानते हुए सेवा से बर्खास्त किया गया था।