फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dibrugarh Lalgarh Dibrugarh Stoppage of Express at Bhatpar Rani station

Rajasthan: डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का भाटपार रानी स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा

Tue, 16 Jan 2024 10:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 जनवरी बुधवार से डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह भाटपार रानी स्टेशन पर 21.35 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन
Dibrugarh Lalgarh Dibrugarh Stoppage of Express at Bhatpar Rani station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर भाटपार रानी स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया है। मंगलवार को इसके आदेश जारी किए गए। अगले आदेश तक ट्रेन का ठहराव जारी रहेगा। 

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 जनवरी बुधवार से डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह भाटपार रानी स्टेशन पर 21.35 बजे आगमन और 21.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 जनवरी से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी और वह भाटपार रानी स्टेशन पर 01.51 बजे आगमन व 01.53 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर लुधियाना-धुरी-झाखल रेलखण्ड में गिट्टी छनाई के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलमार्ग पर कार्य के कारण गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 17 जनवरी  24 से 10 फरवरी 24 तक लुधियाना से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 40 मिनट देरी से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed