{"_id":"65a6ba7b14a91f6d950067c3","slug":"dibrugarh-lalgarh-dibrugarh-stoppage-of-express-at-bhatpar-rani-station-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का भाटपार रानी स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का भाटपार रानी स्टेशन पर ठहराव, यात्रियों को होगी सुविधा
Tue, 16 Jan 2024 10:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:48 PM IST
सार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 जनवरी बुधवार से डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह भाटपार रानी स्टेशन पर 21.35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का प्रायोगिक तौर पर भाटपार रानी स्टेशन पर ठहराव शुरू किया गया है। मंगलवार को इसके आदेश जारी किए गए। अगले आदेश तक ट्रेन का ठहराव जारी रहेगा।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 जनवरी बुधवार से डिब्रूगढ़ से प्रस्थान करेगी। वह भाटपार रानी स्टेशन पर 21.35 बजे आगमन और 21.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 जनवरी से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी और वह भाटपार रानी स्टेशन पर 01.51 बजे आगमन व 01.53 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर लुधियाना-धुरी-झाखल रेलखण्ड में गिट्टी छनाई के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलमार्ग पर कार्य के कारण गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 17 जनवरी 24 से 10 फरवरी 24 तक लुधियाना से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 40 मिनट देरी से रवाना होगी।
विज्ञापन