{"_id":"65ad25e6b4aafa6ef50346b8","slug":"dholpur-police-caught-accused-who-molested-a-6-year-old-child-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: छह साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, ठिकाने बदलकर कर रहा था गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: छह साल के बच्चे से कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, ठिकाने बदलकर कर रहा था गुमराह
Sun, 21 Jan 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 21 Jan 2024 07:40 PM IST
सार
Dholpur Hindi News: थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाबालिग से कुकर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी विक्रमपुरा मोड पर खड़ा हुआ है। उस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर छह जनवरी को सैंपऊ थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर सैंपऊ थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि आठ जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसमें कहा गया था कि घर के बाहर से खेलते हुए उसके छह साल के मासूम बच्चे को विक्रमपुर गांव निवासी युवक अपनी कार में अपहरण कर ले गया है। जहां आरोपी ने कार में ही नाबालिग के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश की कार्रवाई भी की। लेकिन आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नाबालिग से कुकर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी रामबरन (25) पुत्र चेता कुशवाहा विक्रमपुरा मोड पर खड़ा हुआ है। उस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पुलिस घटनास्थल को लेकर पूछताछ कर रही है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन