फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Police arrested two accused in case of sale and purchase of seven-year-old girl

Rajasthan: सात साल की बच्ची की खरीद-फरोख्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दलाल के जरिए 4.5 लाख में खरीदकर की थी शादी

Wed, 24 May 2023 10:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 May 2023 10:49 PM IST
सार

धौलपुर में सात साल की बच्ची को खरीदने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता ने एक दलाल के जरिए बच्ची को खरीदा था और अपने बेटे से उसकी शादी करा दी थी। पीड़िता के पिता और दलाल को पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Dholpur Police arrested two accused in case of sale and purchase of seven-year-old girl
गिरफ्तार पिता-बेटे महेंद्र सिंह और भूपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के मनिया थाना इलाके के गांव विरजा पुर में साढ़े 4 लाख में 7 साल की बालिका को खरीदकर और उसके साथ शादी करने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दलाल के माध्यम से बालिका को खरीद कर उसके साथ विवाह कराया था। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मनिया थाना इलाके के सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया मंगलवार को मनिया थाना पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि थाना इलाके के गांव विचोला निवासी एक व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची को गांव विरजापुर निवासी 28 वर्षीय भूपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को साढ़े 4 लाख में बेच दिया है। आरोपियों ने बच्ची को खरीद कर भूपाल सिंह के साथ शादी कराई है। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया मुखबिर की सूचना पर गांव विरजा पुर में पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई। गांव के बाहर खेत में बने एक मकान से 7 साल की बालिका को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। उन्होंने बताया बालिका के हाथ-पैरों में मेहंदी लगी हुई थी। मांग भराई के साथ बालिका बिछुआ और पायल भी पहने हुई थी। आरोपी ने मासूम बच्ची खरीद कर उसके साथ शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका मोबाइल पर कार्टून का गेम खेलते हुए मिली थी। उन्होंने बताया बालिका इतनी अबोध थी कि शादी के बारे में जानकारी बताने पर भी असमर्थ रही। उन्होंने बताया बालिका को दस्तयाब कर मामले में अनुसंधान शुरू किया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालिका के साथ विवाह करने के आरोपी 28 वर्षीय भूपाल सिंह और उसके पिता महेंद्र गुर्जर को दबोच लिया है।

दलाल के माध्यम से हुआ था बालिका का सौदा
सीओ दीपक खंडेलवाल ने बताया बिचोला गांव निवासी एक व्यक्ति कप्तान सिंह ने अपनी पुत्री का सौदा दलाल के माध्यम से विरजा पुर गांव निवासी महेंद्र सिंह गुर्जर से साढ़े 4 लाख में किया था। महेंद्र सिंह ने अपने पुत्र भूपाल सिंह की शादी के लिए अबोध बालिका को खरीदा था। उन्होंने बताया मामला बेहद हैरान करने वाला है। 


बालिका के आरोपी पिता और दलाल को पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया पोक्सो एक्ट की विभिन्न धारा और मानव तस्करी विरोधी एक्ट में आपराधिक प्रकरण रजिस्टर्ड किया है। बालिका का मेडिकल भी कराया जाएगा। मामले में न्याय संगत कठोर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed