फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur police arrested the robber had targeted bullion trader

Rajasthan: धौलपुर पुलिस ने लुटेरे को किया गिरफ्तार, सराफा व्यापारी को बनाया था निशाना

Thu, 13 Jul 2023 12:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 13 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

सर्राफा व्यापारी से लूट का प्रयास और मारपीट कर घायल करने वाले लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Dholpur police arrested the robber had targeted bullion trader
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना शहर मोहल्ले में सर्राफा व्यापारी से बैग छीनने की कोशिश के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बैग छीनने और मारपीट करने के आरोप में मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन साथियों के बारे में जानकारी दी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


टाउन चौकी प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 26 जून को सर्राफा व्यापारी सचिन बंसल अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। घर में घुसने से पहले ही उसके पीछे आए बाइक सवार दो बदमाशों ने गेट पर ही व्यापारी को रोककर उससे बैग छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो दोनों बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए व्यापारी को कट्टे के बट से घायल कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी नरेश उर्फ बादशाह (24) पुत्र रामवीर निवासी मोरोली को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया। जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed