फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Two youths died due to lightning three people were scorched

Dholpur News: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, तीन लोग झुलसे, मची चीख-पुकार

Wed, 17 May 2023 06:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 May 2023 06:33 PM IST
सार

धौलपुर में बुधवार को बसेड़ी और कंचनपुर थाना इलाके में दो अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है, दोनों घटनाएं बहुत ही दर्दनाक घटित हुई हैं।
 

विज्ञापन
Dholpur News Two youths died due to lightning three people were scorched
बाएं से पहला मृतक बाकी सब झुलसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने का पहला मामला बसेड़ी थाना इलाके का है। यहां तेज आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई। लेबड़ापुरा चौकी के बगल में मौजूद गांव पुरा साध में एक झोपड़ी के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में झोपड़ी के अंदर मोबाइल चला रहे चार चचेरे भाइयों में से एक युवक की मौत हो गई। अन्य तीनों भाइयों ने झोपड़ी से भागकर जान बचाई। हादसे के बाद परिवारी जनों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के काफी देर बाद आग की लपटों के शांत होने पर युवक के शव को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन


पुरा साध निवासी अंकुश शर्मा पुत्र बनवारी शर्मा अपने रोहित, चचेरे भाई मोहित पुत्र शुभम शर्मा राहुल पुत्र केदार शर्मा के साथ घर के बगल से झोपड़ी में बैठकर आपस में बातचीत और मोबाइल चला रहे थे। शाम को तेज आंधी के साथ काफी देर तक बारिश होती रही। इस दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ झोपड़ी और बगल में खड़े पेड़ के ऊपर एकदम से आकाशीय बिजली गिर पड़ी। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मोबाइल चला रहे अंकुश शर्मा बुरी तरह झुलस गया। बिजली गिरते ही झोपड़ी में आग देखकर साथ में बैठे सभी भाइयों में हड़कंप मच गया और वह बदहवास होकर झोपड़ी के अंदर से बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन


बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजनों में भगदड़ मच गई। जब तक लोग एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंच पाते तब तक झोपड़ी के अंदर से आग की तेज लौ आसमान छूने लगी। झोपड़ी के अंदर घुसने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई। लोगों की भीड़ के द्वारा झोपड़ी पर धूल मिट्टी और पानी डालकर के आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। झोपड़ी के अंदर से अंकुश का भुना हुआ शव बाहर निकला। शव की हालत देख परिजन दहाड़ मारते हुए विलाप करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में बीएससी नर्सिंग कर रहा अंकुश एक दिन पहले आया था घर...
मृतक अंकुश शर्मा पुत्र बनवारी शर्मा हादसे से एक दिन पहले ही घर लौटकर आया था। परिजनों ने बताया कि जयपुर में रहकर अंकुश बीएससी नर्सिंग कर रहा था। अन्य चचेरे भाइयों की गर्मी की छुट्टियों में बाहर से लौट आने पर वह मंगलवार को ही गांव पहुंचा था। भाइयों के साथ वह मुश्किल से एक दिन ही रह पाया, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार को मौसम बिगड़ने से तेज आंधी और बारिश के साथ कड़कडाती आकाशीय बिजली जैसे ही झोपड़ी के ऊपर गिरी तो, झोपड़ी के अंदर बैठे चारों भाइयों को आभास नहीं था कि उनमें से कोई इस तरह बिछड़ जाएगा। हादसे में सुरक्षित बचे मोहित रोहित और राहुल ने बताया कि आकाशीय बिजली ने सीधा अंकुश के ऊपर अटैक किया और उसके शरीर और झोपड़ी ने आग पकड़ ली। उन्हें भी मामूली झटके लगे लेकिन वह संभलते हुए झोपड़ी के अंदर से जान बचाने के लिए भाग निकले। बाहर होश में आकर देखा तो पूरी झोपड़ी धू-धू कर जल रही थी।


कंचनपुर थाना इलाके में 20 वर्षीय युवक गजेंद्र की बिजली गिरने से मौत...
आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना कंचनपुर थाना इलाके के गांव फूंसपुरा में हुई है। खेतों पर अचानक बारिश होने से 20 वर्षीय युवक गजेंद्र भूसे के कूप में घुस गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली भूसा के कूप के ऊपर गिर गई, जिससे युवक की झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची कंचनपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed