फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Demonstration of ASHA associates regarding 11-point demand

Dholpur News: 11 सूत्रीय मांग को लेकर आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 05 Feb 2024 06:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 06:55 PM IST
सार

11 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सहयोगिनी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया। मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Dholpur News Demonstration of ASHA associates regarding 11-point demand
आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले की आशा सहयोगिनी महिलाओं ने सोमवार को लामबंद होकर कलेक्ट्रट कार्यालय का घेराव कर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से 11 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग की है। मांगे लागू नहीं होने पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


आशा सहयोगिनी मीना, आशा एवं नाजिमा ने बताया कि राज्य सरकार उनके हितों के साथ कुठाराघात कर रही है। 11 सूत्रीय मांग राज्य सरकार से विगत लंबे समय से रखी जा रही है। लेकिन सरकार आंख कान बंद किए हुए बैठी है। कोरोना काल के दौरान आशा सहयोगिनी महिलाओं ने जान की बाजी लगाकर सेवा की थी। लेकर राज्य सरकार ने कोरोना काल के दौरान किए गए संघर्ष का कुछ भी नहीं दिया है। आशा सहयोगिनी महिलाओं को महज 4000 रुपये मासिक दिया जाता है, जिससे परिवार का भरण पोषण नामुमकिन है।
विज्ञापन


मांग करते हुए कहा कि अमुक राशि को बढ़ाकर 18,000 रुपये राज्य सरकार को करना चाहिए। इसके अलावा आरजीएचएस कार्ड में आशा सहयोगिनी को सम्मलित करना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, इसके बदले में महज एक कार्ड के ₹5 दिए जा रहे हैं। पांच रुपये की मजदूरी आशा सहयोगिनी के लिए नाकाफी हो रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कम से कम 20 रुपये आयुष्मान कार्ड का मानदेय होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा सहयोगिनी महिलाओं का कहना है कि 11 सूत्रीय मांग कांग्रेस सरकार के समय से महिलाएं करती आ रही हैं। लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके हित और हकों का हनन किया जा रहा है। सोमवार को लामबंद होकर आशा सहयोगिनी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। डीएम को सीएम के नाम ज्ञापन प्रेषित कर 11 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग रखी है। ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा, अगर सरकार ने 11 सूत्रीय मांगों को लागू नहीं किया तो आशा सहयोगिनी महिलाएं जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed