{"_id":"6a97154284d6187d4c02db15","slug":"sikar-car-crashes-into-trolley-after-sudden-tire-burst-jhalawar-sp-s-father-dies-in-tragic-accident-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर: अचानक टायर फटने के बाद ट्राले में जा घुसी कार, हादसे में झालावाड़ एसपी के पिता की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर: अचानक टायर फटने के बाद ट्राले में जा घुसी कार, हादसे में झालावाड़ एसपी के पिता की दर्दनाक मौत
Tue, 01 Sep 2026 11:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:42 PM IST
सार
सड़क पर अचानक कार का टायर फटने से कार ट्राले से टकराई और झालावाड़ SP के पिता महावीर प्रसाद ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
कार का टायर फटने से हुए दर्दनाक हादसे में झालावाड़ एसपी के पिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में हुए सड़क हादसे में झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की मौत हो गई। कार का टायर अचानक फटने के बाद वाहन के अनियंत्रित होकर ट्राले से टकराने के कारण ये हादसा हुआ। महावीर प्रसाद सेना से सेवानिवृत्त थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महावीर प्रसाद कार से यात्रा कर रहे थे कि सीकर क्षेत्र में अचानक कार का एक टायर फट गया। इसके बाद चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सामने से आ रहे ट्राले से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में महावीर प्रसाद को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा: भाजपा-कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने उतरी BAP, पहली बार निकाय चुनाव में उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस ने शव को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तकनीकी टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य और भौतिक प्रमाण जुटाए हैं। जांच अधिकारी वाहन की यांत्रिक स्थिति के साथ टायर फटने के कारणों की भी जांच कर रहे हैं। चिकित्सकों के पैनल की ओर से परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।