{"_id":"6503363911e8a289320b1989","slug":"dholpur-news-constable-beats-up-youth-in-free-mobile-distribution-camp-sp-lines-up-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: निशुल्क मोबाइल वितरण कैंप में कांस्टेबल ने युवकों को पीटा, SP ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: निशुल्क मोबाइल वितरण कैंप में कांस्टेबल ने युवकों को पीटा, SP ने किया लाइन हाजिर
Thu, 14 Sep 2023 10:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:05 PM IST
सार
धौलपुर में निशुल्क मोबाइल वितरण कैंप के दौरान जिला मुख्यालय के पंचायत समिति सभागार में एक कांस्टेबल ने महिलाओं के साथ आए कुछ युवाओं पर लाठियां बरसा दी। कांस्टेबल द्वारा क्रूरता पूर्वक लड़कों पर लाठियां भांजी गईं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई कर कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
कांस्टेबल ने युवकों को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर पंचायत समिति में बुधवार को निशुल्क मोबाइल वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा था। हाल के अंदर एक कांस्टेबल पहुंच गया। कैंप में महिलाओं के साथ मौजूद कुछ युवकों से कांस्टेबल की नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद कांस्टेबल आपा खो गया और युवकों पर जोरदार लाठियां से ताबड़तोड़ हमले कर दिए।
विज्ञापन
हाल के अंदर फंसे युवकों पर कांस्टेबल लगातार हमला करता जा रहा है। युवक बचाव करते हुए गेट से जान बचाकर भाग रहे हैं। कांस्टेबल द्वारा एक के बाद एक कई युवकों पर लाठियां बरसाई जा रही है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। गुरुवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम बैनरों पर गुरुवार शाम को वायरल हो गया। कांस्टेबल द्वारा की गई पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार हरकत में आ गए। एक्शन लेते हुए कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी सुरेश सांखला को सौंपी गई है। जांच अधिकारी सीओ सुरेश सांखला ने बताया, बुधवार को पंचायत समिति में निशुल्क मोबाइल कैंप के दौरान कांस्टेबल द्वारा कुछ लड़कों के साथ मारपीट की गई है। डंडे द्वारा की गई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कांस्टेबल को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने बताया, कैंप के दौरान किन हालातो में यह घटना घटित हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटना के हर पहलू पर मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन