{"_id":"623ede770009ed3d2c410dd0","slug":"dholpur-news-brother-in-law-cut-off-his-jija-nose-with-sharp-weapon-and-beat-him-fiercely","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोर्ट में पेशी करने आए युवक की साले ने काटी नाक, ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोर्ट में पेशी करने आए युवक की साले ने काटी नाक, ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा
Sat, 26 Mar 2022 03:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 26 Mar 2022 03:05 PM IST
सार
भरतपुर में एक युवक की उसके साले ने धारदार हथियार से नाक काट दी। युवक का उसकी पत्नी ने तीन साल से विवाद चल रहा है। कोर्ट में पेशी कर वापस जाने के दौरान साले और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट भी कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के रूपवास कस्बे के कोर्ट में पेशी कर लौट रहे एक युवक की उसके साले ने धारदार हथियार से नाक काट दी। इसके बाद युवक की पत्नी और साले जमकर मारपीट कर दी। इससे गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों पति-पत्नी के बीच तीन साल से विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित धर्मेंद्र पुत्र रामकिशोर (34) निवासी नगला मऊ थाना बसेड़ी ने बताया कि तीन साल पहले उसका रूपबास की रहने वाली पत्नी गीता देवी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उसकी पत्नी में कोर्ट में खर्चा वहन करने का केस दायर कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने साडू बॉबी के साथ तारीख पर भरतपुर गया था।
विज्ञापन
यहां से वापस लौटने के बाद रूपबास कस्बे के पास उसकी पत्नी गीता, साली रीना, साले सुरेश और भूरी सिंह ने रास्ते में उसे घेर लिया। इसके बाद सुरेश ने धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी और फिर सभी ने उसके साथ मारपीट भी की। साडू बॉबी ने उसे धौलपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन