फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur news 4 lakh goods burnt due to fire in grocery shop

Rajasthan: रात तीन बजे किराना दुकान में लगी आग, संकरी गलियां होने से नहीं पहुंची दमकल, चार लाख का माल जला

Mon, 07 Mar 2022 12:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 07 Mar 2022 12:54 PM IST
सार

धौलपुर में रात तीन बजे एक किराना दुकान में आग लगी गई। सूचना पर पहुंची दमकल संकरी गलियां होने के कारण रास्ते से वापस लौट गई। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन तब तक दुकान में रखा माल जल गया था।

विज्ञापन
Dholpur news 4 lakh goods burnt due to fire in grocery shop
किराना दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके के भामतीपुरा मोहल्ले में एक किराना दुकान में तड़के तीन बजे आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने दमकल को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची दमकल मोहल्ले में संकरी गलियों को देखकर वापस लौट गई। लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर समय रहने काबू नहीं पाया जा सका। इससे करीब चार लाख रुपए का माल जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन


पीड़ित दुकान मालिक राजा शर्मा ने बताया कि रविवार देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात तीन बजे दुकान के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना दी और दमकल को फोन किया। सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन मोहल्ले की गलियों संकरी होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। जिस कारण दुकान में लगी आग पर देरी से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


दुकान मालिक ने बताया कि लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कि लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी अभी इसकी जानकारी नहीं है। हादसे में दुकान में रखे करीब 50 हजार रुपये और चार लाख का माल जल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed