फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News 10-year-old child drowned in puddle died due to slipping of foot had gone to graze goat

Dholpur News: पैर फिसलने से 10 साल के बच्चे की पोखर में डूबकर मौत, बकरी चराने गया था

Sun, 25 Jun 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 08:22 PM IST
सार

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में पैर फिसलने से एक 10 साल का बच्चा पानी से भरे पोखर में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चा बकरियों को चराने गया था।

विज्ञापन
Dholpur News 10-year-old child drowned in puddle died due to slipping of foot had gone to graze goat
मृतक बच्चा और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में रविवार शाम को गंगा का पुरा गांव में बकरियां चराने गए 10 साल के बालक का पैर फिसलने पर पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। वहीं, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सदर थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी में 10 वर्षीय विष्णु कुमार पुत्र निहाल सिंह कुशवाह निवासी गंगा दास का पुरा रविवार शाम को जंगल में बकरियां चराने गया था। बालक बकरियों को लेकर पोखर के बगल से निकल रहा था। पोखर के किनारे बालक का पैर फिसलने पर गहरे पानी में डूब गया। बालक को पोखर में डूबता देख आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक को पोखर से निकाला गया। आनन-फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया। लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना के परिजनों में हाहाकार मच गया। इमरजेंसी के सामने ही परिजन रो रो कर चीख पुकार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। बालक की लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई आदिराम ने बताया खेतों में बकरियां चराने गए बालक की पोखर में डूबने से मौत हुई है। बालक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों द्वारा अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है। मर्ग दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों में कोहराम, गांव में सन्नाटा...
10 साल के बालक विष्णु कुमार की पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो जाने से गांव गंगादास का पुरा में सन्नाटा पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। बालक रविवार शाम को जंगल में बकरियां चराने गया था। पोखर के बगल से गुजरने पर पैर फिसल गया और हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed