{"_id":"64d9a2888afa9b7f6c010e86","slug":"dholpur-forest-department-team-took-action-against-illegal-mining-seized-a-truck-full-of-stone-blocks-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रक जब्त
Mon, 14 Aug 2023 09:12 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Mon, 14 Aug 2023 09:12 AM IST
सार
धौलपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने पत्थर ब्लॅाक से भरा एक ट्रक जब्त किया है। माफियाओं के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
वन विभाग की खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले की वन विभाग की टीम ने सरमथुरा खनन क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉक से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया हैं। वन विभाग की टीम द्वारा अचानक की कार्रवाई से खनन माफियाओ में हड़कंप मच गया हैं। उप वन संरक्षक किशोर गुप्ता के मुताबिक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
दरअसल, धौलपुर वन विभाग उप वन संरक्षक किशोर गुप्ता के निर्देशन में सरमथुरा वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थर खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रखा है। जिसके तहत अवैध खनन के खिलाफ सरमथुरा वन विभाग की टीम ने आज रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरे हुए एक ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की है। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध पत्थर खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सरमथुरा वन विभाग के रेंजर अरविंद परमार ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपखंड में खैमरी वनक्षेत्र के पास पत्थर ब्लॉक से भरा हुआ एक ट्रक आ रहा है है। जिस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच छापामार कार्रवाई की और खैमरी वनक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त कर बीझौली नर्सरी पर खड़ा करवा दिया। मौके पर ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेंजर अरविंद परमार ने बताया कि अवैध पत्थर खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान रेंजर अरविंद परमार, वनरक्षक शिवकुमार सहित वन विभाग का जाब्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन