{"_id":"65bcd718c1b9ffece50a7046","slug":"dholpur-district-jail-prisoners-will-now-employ-themselves-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: जिला कारागार के कैदी अब करेंगे खुद का रोजगार, मिठाई पकवान एवं व्यंजन बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: जिला कारागार के कैदी अब करेंगे खुद का रोजगार, मिठाई पकवान एवं व्यंजन बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण
Fri, 02 Feb 2024 05:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 02 Feb 2024 05:20 PM IST
सार
धौलपुर जिला कारागार के कैदी अब खुद का रोजगार करेंगे। मिठाई, पकवान और व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैदी समाज की मुख्य धारा से जुड़कर खुद का रोजगार सृजित करेंगे।
विज्ञापन
कैदियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिला कारागार के कैदियों को समाज की मुख्य धारा एवं खुद के रोजगार से जोड़ने के लिए आरएसआरडीसी के माध्यम से 120 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैदियों को विशेष पकवान, मिठाई व्यंजन एवं फास्ट फूड बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। जेल से छूटने के बाद कैदी समाज की मुख्य धारा से जुड़कर खुद का रोजगार कर जीवन यापन कर सकेंगे।
विज्ञापन
जेल उपाधीक्षक रामअवतार शर्मा ने बताया, आरएसआरडीसी के माध्यम से जिला कारागार में बंद कैदियों को 120 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैदियों को मिठाई, पकवान, खाना, व्यंजन एवं फास्ट फूड की स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है। 30-30 कैदियों के बैच निर्धारित किए गए हैं। प्रशिक्षण टीम द्वारा जिला कारागार के अंदर ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में कैदी पूरे मनोयोग के साथ भाग ले रहे हैं। 120 दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में पकवान, खाना, व्यंजन एवं फर्स्ट फूड की बारीकियां कैदियों को सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
अपराध को करेंगे तौबा
हुनर हासिल होने के बाद कैदी अपराध को तौबा कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगे एवं खुद का रोजगार भी सृजित कर सकेंगे। जीवन यापन करने के लिए कैदियों के पास जब खुद का रोजगार होगा तो जाहिर सी बात है, अपराध से भी तौबा कर सकेंगे। जिला कारागार में करीब 400 कैदी बंद हैं। सभी कैदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेल उपाधीक्षक ने बताया, कुछ हार्डकोर अपराधी भी शामिल हैं, वह भी प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन