फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur Crime Gravel mafia crushed husband and wife riding a bike one dead and the other injured

Dholpur Crime: बाइक सवार पति-पत्नी को बजरी माफियाओं ने कुचला, एक की मौत दूसरा जख्मी

Fri, 26 May 2023 10:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 26 May 2023 10:44 AM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार सुबह बजरी माफियाओं का कहर देखने के मिला। बाइक से जा रहे पति-पत्नी को बजरी माफियाओं ने कुचल दिया, इस दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है।
 

विज्ञापन
Dholpur Crime Gravel mafia crushed husband and wife riding a bike one dead and the other injured
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में बजरी, बंदूक और बदमाशों का कहर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ बजरी माफिया आमजन की जान पर भारी पड़ रहे हैं। शुक्रवार सुबह कौलारी थाना इलाके की सखवारा गांव में तेज रफ्तार में आ रहे बजरी माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया है। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति जख्मी हुआ है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लेकिन डेड बॉडी अभी तक घटनास्थल पर ही रखी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैलाश सिंह कुशवाह निवासी मालोनी खुर्द शुक्रवार सुबह पत्नी सुनीता को बाइक पर बिठाकर ससुराल रमगढा आ जा रहा था। बाइक सवार दंपत्ति जैसे ही सखबारा गांव में घुसे तो मनिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में पत्नी सुनीता की मौके पर ही कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। पति जख्मी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना के चश्मदीद रमाकांत शर्मा ने बताया बजरी माफिया काफी तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइव कर रहा था। सड़क पर बगल में चल रहे बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण डेड बॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ग्रामीणों से समझाइश करने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी मीणा ने बताया डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बजरी माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरी माफिया फरार...
बाइक सवार दंपत्ति को रौंदकर बजरी माफिया फरार हो गया। घटना के चश्मदीद रमाकांत शर्मा ने बताया स्थानीय ग्रामीणों ने भागकर पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली को लहराते हुए बसई नवाब की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने बताया घटना के तुरंत बाद पुलिस चौकी सखवारा को भी सूचना दी थी। लेकिन पुलिस समय रहते नहीं पहुंच सकी और बजरी माफिया फरार होने में कामयाब रहा।


संगठित अपराध बजरी परिवहन पर नहीं लग रहा विराम...
संगठित अपराध अर्थात बजरी परिवहन को रोकने में जिला पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बेखौफ बजरी माफिया आमजन की जान पर भारी पड़ रहे हैं। हाईवे हो या लिंक सड़क मार्ग फर्राटे से दौड़ता बजरी माफियाओं का काफिला पुलिस की कार्यशैली और व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करता है। फिलहाल पुलिस की कानून व्यवस्था एवं कार्यशैली को लेकर आमजन में असंतोष देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed