फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dholpur by election congress candidate banwari lal sharma

यूपी में भाजपा की तरह यहां कांग्रेस ने खेला ब्राह्मण कार्ड

Fri, 17 Mar 2017 05:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Mar 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
dholpur by election congress candidate banwari lal sharma
बनवारी लाल शर्मा - फोटो : file photo
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई ब्राह्मणों को टिकट दिए और अधिकतर जीते भी। इसी तर्ज पर राजस्थान की धौलपुर सीट पर हो रहे उप चुनाव में कांग्रेस ने ब्राह्मण कार्ड खेला है और अपना प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा को बनाया है। शर्मा नौ बार चुनाव लड़ चुके हैं और पांच बार हारे भी हैं।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में विधायकी गंवा चुके बसपा के बी.एल. कुशवाह के कारण धौलपुर सीट पर उपचुनाव का माहौल गरम है। इस चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी कुशवाह की पत्नी शोभारानी हैं। उन्होंने पिछले महीने ही भाजपा की सदस्यता ली है। बनवारी लाल शर्मा को कांग्रेस टिकट मिलना पहले ही तय हो चुका था और जनता मान भी रही थी कि कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा ही होंगे। धौलपुर में 1.80 लाख कुल वोटर हैं, जिसमें से 33 हजार कुश्वाहों के वोट हैं। भाजपा ने इसलिए कुशवाह की पत्नी को ही यहां से प्रत्याशी उतारा है। वहीं इस सीट पर 30 हजार ब्राह्मण वोट हैं, जो बड़ा वोट बैंक है। इस कारण कांग्रेस ने शर्मा को प्रत्याशी बनाया। इसके अलावा 33 हजार माली वोट, 13 हजार मुस्लिम वोट और एससी-एसटी के 30 हजार वोट हैं। परम्परागत तौर पर तीनों श्रेणी के वोटर कांग्रेस के वोट बैंक हैं।
विज्ञापन


अभी परिस्थितियों के हिसाब से देखा जाए, तो कहा जा सकता है, धौलपुर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगता है और यहां पर वहां के चुनावों का असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। केंद्र में और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं। इस कारण भी धौलपुर में भाजपा की बेहतर स्थिति कही जा सकती है। इधर, कांग्रेस की लगातार हार के चलते कांग्रेस सुस्त दिखाई दे रही है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत धौलपुर सीट को जीतने में जान झौंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed