{"_id":"64e3580f80aebcd225039b19","slug":"devotees-will-get-50-percent-discount-in-roadways-buses-from-tomorrow-at-diggi-kalyan-lakhi-fair-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्गी कल्याण लक्खी मेला: रोडवेज में श्रद्धालुओं को कल से मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, यहां मिलेगी बसों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्गी कल्याण लक्खी मेला: रोडवेज में श्रद्धालुओं को कल से मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, यहां मिलेगी बसों की जानकारी
Mon, 21 Aug 2023 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 21 Aug 2023 05:57 PM IST
सार
श्रद्धालु मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा का लाभ 22 से 26 अगस्त तक डिग्गी कल्याण जी लक्खी मेले में ले सकेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान रोडवेज।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर में भर रहे लक्खी मेले में कल से रोडवेज बसों में श्रद्धालुओं को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। 20 अतिरिक्त मेला बसों के संचालन के रोडवेज एमडी IAS नथमल डिडेल ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में प्रदेश में लक्खी मेलों में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण और एक्सप्रेस बसों के किराए में मिलने वाली रियायत को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया था। इसके साथ ही छूट के दायरे में शामिल लक्खी मेलों की संख्या को भी तीन से बढ़ाकर 15 किया गया था।
विज्ञापन
निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालु मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा का लाभ 22 से 26 अगस्त तक डिग्गी कल्याण जी लक्खी मेले में ले सकेंगे। कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पाण्डेय ने मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर और विद्याधर नगर आगार से 5-5 अतिरिक्त बसें वैशाली नगर और टोंक आगार को आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बसों की कंडीशन, शेड्यूल और ड्राइवर-कंडक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निगम का लगातार प्रयास है कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके। श्रद्धालु बसों के संचालन संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 18002000103/149 और विभागीय वेबसाइट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।