फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Devotees will get 50 percent discount in roadways buses from tomorrow at Diggi Kalyan Lakhi fair

डिग्गी कल्याण लक्खी मेला: रोडवेज में श्रद्धालुओं को कल से मिलेगी 50 प्रतिशत छूट, यहां मिलेगी बसों की जानकारी

Mon, 21 Aug 2023 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Aug 2023 05:57 PM IST
सार

श्रद्धालु मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा का लाभ 22 से 26 अगस्त तक डिग्गी कल्याण जी लक्खी मेले में ले सकेंगे।

विज्ञापन
Devotees will get 50 percent discount in roadways buses from tomorrow at Diggi Kalyan Lakhi fair
राजस्थान रोडवेज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

श्री डिग्गी कल्याण जी मंदिर में भर रहे लक्खी मेले में कल से रोडवेज बसों में श्रद्धालुओं को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। 20 अतिरिक्त मेला बसों के संचालन के रोडवेज एमडी IAS नथमल डिडेल ने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 में प्रदेश में लक्खी मेलों में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण और एक्सप्रेस बसों के किराए में मिलने वाली रियायत को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया गया था। इसके साथ ही छूट के दायरे में शामिल लक्खी मेलों की संख्या को भी तीन से बढ़ाकर 15 किया गया था।
विज्ञापन


निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने सोमवार को बताया कि श्रद्धालु मुख्यमंत्री की इस बजट घोषणा का लाभ 22 से 26 अगस्त तक डिग्गी कल्याण जी लक्खी मेले में ले सकेंगे। कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पाण्डेय ने मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर और विद्याधर नगर आगार से 5-5 अतिरिक्त बसें वैशाली नगर और टोंक आगार को आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बसों की कंडीशन, शेड्यूल और ड्राइवर-कंडक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निगम का लगातार प्रयास है कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके। श्रद्धालु बसों के संचालन संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 18002000103/149  और विभागीय वेबसाइट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed