फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Devotees take a dip of faith in the holy lake of Pushkar on Amavasya

Rajasthan: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पुष्कर के पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी, ब्रह्मा मंदिर के किए दर्शन

Wed, 16 Aug 2023 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 16 Aug 2023 04:45 PM IST
सार

अधिक मास की अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाकर मंदिर के दर्शन किए। अमावस्या के कारण पुष्कर के बाजारों, घाटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे थे।

विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in the holy lake of Pushkar on Amavasya
श्रद्धालुओं ने पुष्कर के पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ नगरी पुष्कर में अधिक मास की अमावस्या के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। यहां अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई थी जो देर शाम तक बनी रही। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की तो वहीं कई श्रद्धालुओं ने पितरों का तर्पण कर पिंडदान किया।

विज्ञापन


अमावस्या के कारण पुष्कर के बाजारों, घाटों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर रखे थे। हालांकि, नगर पालिका की ओर से व्यवस्थाओं में कमी होने के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed