{"_id":"643575cc0222ffe03c0faab5","slug":"devar-raped-married-woman-in-churu-family-members-beat-victim-on-complaint-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चूरू में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, शिकायत पर परिजनों ने आरोपी के साथ मिलकर पीड़िता को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चूरू में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, शिकायत पर परिजनों ने आरोपी के साथ मिलकर पीड़िता को पीटा
Tue, 11 Apr 2023 08:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Apr 2023 08:29 PM IST
सार
चूरू के एक गांव में विवाहिता के साथ उसके मामा ससुर के बेटे (देवर) ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने सास ससुर को दी तो उन्होंने आरोपी के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के उसके देवर ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। मौका पाकर आरोपी युवक बाथरुम में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला थाना सीआई इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि 38 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सरदारशहर तहसील के एक गांव में हुई है। 26 मार्च को वह अपनी सास के साथ उसके पीहर आई हुई थी। रात को वह टॉयलेट के लिए घर के बाहर बने बाथरूम में गई तो उसके मामा ससुर के लड़के (देवर) विक्रम ने उसे देख लिया।
विज्ञापन
उसके पीछे वह भी बाथरूम में घुस गया। बाथरूम में घुसते ही विक्रम ने चाकू निकाल लिया और फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देगा। वारदात के बाद आरोपी विक्रम उसे बाथरूम में बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर परिवार वालों ने दरवाजा खोला। विवाहिता घटना की जानकारी सास-ससुर को दे रही थी, तभी वहां विक्रम आ गया। इसके बाद तीनों ने विवाहिता को झूठा बताकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोटें भी आईं है। घटना की सूचना पीड़िता की मां उसे लेने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद विवाहिता ने महिला थाना पहुंचकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।