फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Devar raped  married-woman in Churu family members beat victim on complaint

Rajasthan: चूरू में देवर ने भाभी से किया दुष्कर्म, शिकायत पर  परिजनों ने आरोपी के साथ मिलकर पीड़िता को पीटा

Tue, 11 Apr 2023 08:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 08:29 PM IST
सार

चूरू के एक गांव में विवाहिता के साथ उसके मामा ससुर के बेटे (देवर) ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने सास ससुर को दी तो उन्होंने आरोपी के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 

विज्ञापन
Devar raped  married-woman in Churu family members beat victim on complaint
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला के उसके देवर ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। मौका पाकर आरोपी युवक बाथरुम में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में नामजद केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


महिला थाना सीआई इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि 38 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सरदारशहर तहसील के एक गांव में हुई है। 26 मार्च को वह अपनी सास के साथ उसके पीहर आई हुई थी। रात को वह टॉयलेट के लिए घर के बाहर बने बाथरूम में गई तो उसके मामा ससुर के लड़के (देवर) विक्रम ने उसे देख लिया।
विज्ञापन


उसके पीछे वह भी बाथरूम में घुस गया। बाथरूम में घुसते ही विक्रम ने चाकू निकाल लिया और फिर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देगा। वारदात के बाद आरोपी विक्रम उसे बाथरूम में बंद कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर परिवार वालों ने दरवाजा खोला। विवाहिता घटना की जानकारी  सास-ससुर को दे रही थी, तभी वहां विक्रम आ गया।  इसके बाद तीनों ने विवाहिता को झूठा बताकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर चोटें भी आईं है। घटना की सूचना पीड़िता की मां उसे लेने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद विवाहिता ने महिला थाना पहुंचकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed