{"_id":"637a28f9805c1a22da44c9a3","slug":"dera-sacha-sauda-follower-padeep-singh-murder-case-police-arrested-ramzan-khan-encounter-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: डेरा प्रेमी हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, मुठभेड़ में रमजान को पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: डेरा प्रेमी हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर गिरफ्तार, मुठभेड़ में रमजान को पैर में लगी गोली
Sun, 20 Nov 2022 07:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:09 PM IST
सार
गैंगस्टर रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को पुलिस से मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है।
विज्ञापन
रमजान खान उर्फ राज हुड्डा गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट में 10 नवंबर को डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर रमजान जयपुर में हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उसके एक पैर में गोली लगी है। पुलिस की टीम ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरी कार्रवाई पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से की है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गैंगस्टर राज हुड्डा कुछ दिनों से जयपुर में छिपा हुआ था। वह रामनगरिया इलाके की ज्ञान विहार कॉलोनी में रह रहा था। उसने छात्र बनकर कमरा किराए पर लिया था। डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस को उसके जयपुर में होने की जानकारी लगी थी।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार को पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, जयपुर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो वह फायरिंग करने लगा। इस दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गोली उसके घुटने के आर-पार हो गई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
विज्ञापन
बता दें डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें मनप्रीत सिंह (26), भूपिंदर सिंह (22) सहित अन्य तीन शूटर शामिल हैं।