फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Department get emmotional from girl letter and take this decision...

बच्ची के पत्र से भावुक हुआ विभाग और लिया यह निर्णय...

Sat, 04 Mar 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Department get emmotional from girl letter and take this decision...
हनुमानगढ़
मुझे ऐसे लगता है जब मैं आपके सपनों को पूरा कर रही होउंगी तब आप मेरे साथ नहीं होगे। मुझे पता है जब जो लोग तम्बाकू खाते हैं और सिगरेट पीते हैं वे मर जाते हैं। पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और मैं जानती हूं कि आप भी मुझसे उतना ही प्यार करते हो। प्लीज आप तम्बाकू का सेवन बंद कर दो। ये उस भावुक पत्र की कुछ लाईने हैं, जो हनुमानगढ़ की रहने वाली 12 वर्षीय कशिश ने अपने पिता को लिखा है।
विज्ञापन


एक बच्ची का यह भावुक पत्र स्वास्थ्य विभाग को जरुर प्रभावित कर गया है। हनुमानगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने एक अनोखी पहल करते हुए कशिश को जिले में संचालित हो रही क्विट टोबैको कैम्पेन का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। हालांकि कशिश ने यह पत्र विभाग को सीधा नहीं लिखा था। दरसल यह पत्र कशिश के पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति को मिल गया था, जो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन


यह पत्र जब उस व्यक्ति ने अपने अधिकारियों को दिखाया तो वह काफी प्रभावित हुए। इसके बाद निर्णय हुआ कि कशिश को एम्बेसडर बनाया जाए। हनुमानगढ़ सीएमएचओे डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह व एनटीपीसी नोडल आॅफिसर डॉ सुरेश चौधरी ने कशिश के घर जाकर उसे यह जानकारी दी। कशिश का कहना है उसके इस पत्र के बाद उसके पिता ने भी यह निर्णय किया है कि व तम्बाकू का सेवन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed