फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Demonstration of Bhim Army workers at collectorate in Karauli

Karauli: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमले का विरोध, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 29 Jun 2023 05:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 29 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

करौली में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमले का विरोध करते हुए भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा कर चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
Demonstration of Bhim Army workers at collectorate in Karauli
प्रदर्शन करते भीम आर्मी कार्यकर्ता। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में भीम आर्मी भारत एकता मिशन पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने और हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


भीम आर्मी भारत एकता मिशन पार्टी के संयोजक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया इस मामले में अध्यक्ष द्वारा सहारनपुर डीजीपी, एएसपी, पुलिस और यूपी के सीएम योगी से पूर्व में पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक कोई भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। ज्ञापन में बताया कि हमला होने के बाद भी प्रशासन ने ढुलमुल रवैया अपना रखा है, जिसके कारण यूपी अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज के लोकप्रिय नेता हैं, जिसके कारण लाखों लोगों की आस्था और विश्वास के साथ ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम आर्मी भारत एकता मिशन पार्टी संयोजक संयोजक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंप कर घटना के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने, आरोपियों के विरुद्ध रासुका में कार्रवाई की मांग की है। चंद्रशेखर आजाद को गृह मंत्रालय से स्पेशल जेड सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed