{"_id":"64383e83a9cf211f7f0e70a5","slug":"demand-to-make-bandikui-a-district-21-member-delegation-leaves-for-jaipur-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बांदीकुई को जिला बनाने की मांग, 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर के लिए रवाना, सीएम से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बांदीकुई को जिला बनाने की मांग, 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जयपुर के लिए रवाना, सीएम से करेंगे मुलाकात
Thu, 13 Apr 2023 11:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:10 PM IST
सार
बांदीकुई को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 13वें दिन गुरुवार को 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल जयपुर रवाना हुआ। प्रतिनिधिमंडल जयपुर में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राम लुभाया कमेटी के सामने बांदीकुई को जिला बनाने की मांग रखेगा।
विज्ञापन
13 दिन से जारी है धरना प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समिति के संयोजक श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि बांदीकुई जिला बनने के पूरे मापदंड रखता है। इसके बावजूद भी सरकार ने बांदीकुई को जिला नहीं बनाया। इससे शहर के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जयपुर में मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों के सामने पुरजोर तरीके से बांदीकुई को जिला बनाने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि विधायक जी आर खटाणा के नेतृत्व में जयपुर में अधिकारियों से मिला जाएगा। इस दौरान सुबह 9:30 बजे प्रतिनिधिमंडल नारेबाजी कर जयपुर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहा है धरना
बांदीकुई को जिला बनाने को लेकर यहां एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना जारी है। सुरेश आशीवाल आमरण अनशन पर भी बैठे हुए हैं। जिला बनाने की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन के अलावा मशाल जुलूस, रैली एवं बांदीकुई बंद का आंदोलन भी हो चुका है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक बांदीकुई जिला नहीं बनेगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
जयपुर से मायूस होकर लौटी कमेटी
बांदीकुई को जिला बनाने की मांग को लेकर 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने जयपुर गया था लेकिन उनकी गहलोत से मुलाकात नहीं हो पाई सीनियर आईएएस राम लुभाया वह अशोक गहलोत के पीए से मिलकर लौटे सदस्यों ने बांदीकुई आकर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन