{"_id":"659aa596093bf1015103fa57","slug":"demand-to-increase-security-on-trains-and-railway-stations-during-ajmer-urs-and-khatu-shyam-mela-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उर्स और खाटू श्याम मेले के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का अंदेशा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उर्स और खाटू श्याम मेले के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का अंदेशा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
Sun, 07 Jan 2024 06:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 07 Jan 2024 06:52 PM IST
सार
अजमेर उर्स और खाटूश्याम मेले के दौरान आबूरोड स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई। प्रतिनिधमंडल ने जीआरपी थाना अधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रतिनिधमंडल ने सौंपा ज्ञापन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले के डीआरयूसीसी सदस्य सागरमल अग्रवाल एवं रेलवे पैसेंजर एसोसियसन अध्यक्ष बसंत कुमार प्रजापत की अगुवाई में एक प्रतिनिधमंडल ने रविवार को जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधमंडल सदस्यों द्वारा उतर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन देकर अजमेर उर्स और खाटू श्याम मेले के दौरान आबूरोड स्टेशन व ट्रेनों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया है कि शुक्रवार 8 जनवरी से अजमेर उर्स और खाटूश्याम मेला शुरू हो रहा है। इस दौरान आबूरोड स्टेशन के साथ ही इन दोनों स्थानों से आवाजाही करने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी। इसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व ट्रेनों में यात्रियों और स्टेशन पर केंटीन संचालकों व वेंडरों को परेशान कर लूटपाट और मारपीट की घटनाएं करते रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आबूरोड स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए जाने चाहिए।
विज्ञापन